14 Jul, 2021

मेरी पहल NGO ने श्रीमान विनय गर्ग को आजीवन सदस्यता प्रदान की

 

श्री विनय गर्ग की समाज सेवा के प्रति गहरी रुचि और सक्रिय भागीदारी को देखते हुए मेरी पहल संस्था ने उन्हें आजीवन सदस्यता का सम्मान दिया है। हमारे संगठन को विश्वास है कि वे अपने समर्पण और संसाधनों के माध्यम से समाज के उत्थान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मेरी पहल NGO गरीब बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। आज सैकड़ों समाजसेवी विभिन्न क्षेत्रों में इस संस्था से जुड़कर समाज सेवा में लगे हुए हैं। कोई भी व्यक्ति मेरी पहल संस्था का हिस्सा बनकर समाज सेवा में अपने योगदान को सुनिश्चित कर सकता है।