20 Jan, 2021

मेरी पहल NGO ने श्रीमान संजीव जी को आजीवन सदस्यता पद पर नियुक्त किया

श्री संजीव जी की साहसिकता, धैर्य और समाज सेवा के प्रति उनकी गहरी रुचि को देखते हुए, हमारी पहल संस्था ने उन्हें आजीवन सदस्यता का पद प्रदान किया है। हम आशा करते हैं कि वे अपने सम्पूर्ण सामर्थ्य से समाज सेवा में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। मेरी पहल NGO गरीब बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। अब तक सैकड़ों समाजसेवियों ने इस संस्था से जुड़कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किया है। कोई भी व्यक्ति इस संस्था का हिस्सा बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दे सकता है।